{"_id":"66ae11f49ebe89c1a60bb332","slug":"post-office-creat-special-envelope-for-rakhi-nahan-news-c-177-1-nhn1001-129481-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विशेष लिफाफों से भाइयों तक पहुंचेंगी राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विशेष लिफाफों से भाइयों तक पहुंचेंगी राखियां
विज्ञापन
डाक विभाग की ओर से राखियों को लेकर तैयार किए गए आकर्षक लिफाफे। संवाद
विशेष लिफाफों से भाइयों तक पहुंचेंगी राखियां
डाक विभाग ने रक्षाबंधन के लिए तैयार किए विशेष लिफाफे
रक्षाबंधन के दिन कहीं सुनी ना रहे भाई की कलाई
मात्र 10 रुपये में देश के कोने तक पहुंचाई जाएंगी राखियां
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर) भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व निकट आते ही जहां बहनों में उत्सुकता बढ़ रही है, वहीं भारतीय डाक विभाग ने भी बहनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राखियों की आपूर्ति के लिए विशेष व्यवस्था की है। समय रहते राखियों को भाइयों तक पहुंचाया जा सके और रक्षा बंधन के दिन भाई की कलाई सुनी न रहे इसके लिए डाक विभाग प्रयासरत है।
डाक विभाग ने राखियों की डिलिवरी के लिए एक विशेष व आकर्षक लिफाफा (एनवेलफ) तैयार किया है जिसमें डालकर राखियों को भारत के एक से दूसरे कोने तक पहुंचाया जा सकेगा। इस आकर्षक लिफाफे की कीमत मात्र 10 रुपये निर्धारित की गई है। हल्के गुलाबी रंग का यह लिफाफा देखने में आकर्षक होने के साथ-साथ इसमें राखियों के भीगने का भी कोई खतरा नहीं है। बाकायदा इसे वाटरप्रुफ तरीके से तैयार किया गया है।
यहां तक कि इस लिफाफे को गोंद आदि से चिपकाने का भी कोई झंझट नहीं है। लिफाफे के ऊपरी हिस्से में बाकायदा टेप की व्यवस्था की गई है जिससे कि आपूर्ति के दौरान बरसात में राखियां खराब न हों और पता लिखने का भी इसमें समुचित स्थान दिया गया है। डाकघरों में यह लिफाफा ग्राहकों की पसंद बना हुआ है और इसकी बिक्री भी जोरों पर है।
विज्ञापन
यहां तक कि डाक विभाग ने राखियों के इन लिफाफों को साधारण डाक की बजाय अलग से विशेष डाक में भेजने की व्यवस्था की है जिससे कि इन लिफाफों की आपूर्ति (डिलीवरी) को प्राथमिकता के साथ -साथ राखियों को रक्षाबंधन से पूर्व ही देश के अंतिम कोने तक पहुंचाया जा सके। डाकघरों में इन लिफाफों की बिक्री जोरों पर है। रक्षाबंधन से 15 दिन पूर्व ही 50 फीसदी से अधिक लिफाफों को बेच भी दिया गया है।
उप डाकघर ददाहू के डाकपाल अमर सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर तैयार किए गए आकर्षक लिफाफों की बिक्री जोर पकड़ रही है। 50 फीसदी से अधिक लिफाफों की बिक्री की जा चुकी है। डाकघर में इन लिफाफों की पर्याप्त खेप मौजूद है। आवश्यकता पड़ने पर और अधिक लिफाफों को मंगवाया लिया जाएगा।