फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ponta forest team destroyed illegale wine three bathiyana in gorakhpur area

अवैध शराब की तीन भट्ठियां और 300 लीटर लाहन की नष्ट

Sat, 02 Apr 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
ponta forest team destroyed illegale wine  three bathiyana in  gorakhpur area
गोरखपुर वन क्षेत्र में लाहण नष्ट करता वन विभाग का कर्मी। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब वनमंडल के पांवटा वन परिक्षेत्र की टीम ने गोरखपुर वन क्षेत्र में छापामारी की। इस दौरान तीन चलती अवैध शराब की भट्ठियों और 300 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर किया।
विज्ञापन

पांवटा वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि गोरखपुर वन क्षेत्र में अवैध शराब माफिया पांव जमाने लगे हैं। इस पर डीएफओ पांवटा ने वन विभाग की टीम गठित की जिसमें वनरक्षक सुरजीत सिंह और वनकर्मी तोताराम को शामिल किया। टीम को गोरखपुर के जंगल में नजर रखने को कहा गया।
विज्ञापन

पुख्ता सूचना मिलने पर वनमंडल के पांवटा परिक्षेत्र की टीम ने गोरखपुर वन क्षेत्र में छापामारी की। इस दौरान तीन अवैध शराब की चलती भट्ठियों को मौके पर पकड़ा। अवैध शराब माफिया मौके से पहले ही फरार हो चुके थे। छापामारी के दौरान वन टीम ने गोरखपुर वन क्षेत्र में तीन ड्रमों में रखी 300 लीटर लाहन को भी नष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ पांवटा साहिब बीर बहादुर ने भट्ठियों और लाहन नष्ट करने की पुष्टि की है। डीएफओ ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed