फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   politics of panchyat

कोलर पंचायत के पूर्व प्रधान और उनके साथियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई

Tue, 10 Aug 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
politics of panchyat
उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम से मिलते कोलर पंचायत के जनप्रतिनिधि और कांग्रेसी जन। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। ग्राम पंचायत कोलर में गत रविवार ग्रामसभा में हुए हंगामे के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर माजरा थाने में दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले दर्ज किए गए हैं। मंगलवार को कोलर पंचायत की प्रधान शालिनी ने दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम को एक शिकायत पत्र सौंपा और मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अजय सोलंकी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान शालिनी ने शिकायत पत्र में कहा कि कोलर पंचायत के पूर्व प्रधान सहित उनके कुछ साथियों ने ग्राम सभा के दौरान खूब हंगामा किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के दौरान कोरम पूरा होने पर नियमानुसार आईआरडीपी की सूची, विधवा पेंशन आदि मुद्दों पर समीक्षा की जानी थी। उसके बाद अंतिम सूची तैयार की जानी थी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ने गैर कानूनी तरीके से आईआरडीपी की दुकानें दबा रखी थी, इसलिए उसने मौके की नजाकत को भांपते हुए ग्राम सभा की बैठक में व्यवधान डाला। पंचायत प्रधान शालिनी ने उपायुक्त सिरमौर से आग्रह किया कि पूर्व प्रधान और उनके साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इन लोगों को ग्राम सभा की बैठक में आने से रोका जाए। ग्राम सभा की बैठक के दौरान उन्हें पुलिस सुरक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान और उनके साथियों के खिलाफ माजरा थाना में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अजय सोलंकी ने भी इस मामले में पूर्व प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान को चुनाव के दौरान जनता ने नकार दिया था। इसके चलते वह बौखलाहट में ग्राम सभा में अपनी मनमानी पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed