{"_id":"5fff279a8ebc3e32ed5a409d","slug":"political-nahan-news-sml357676358","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में हार मिलने पर भी मिक्का ने निभाया अपना वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में हार मिलने पर भी मिक्का ने निभाया अपना वादा
विज्ञापन
पांवटा के शिवा कॉलोनी वार्ड-10 में पानी का बोर करवाते समाजसेवी इंद्रजीत सिंह मिक्का की टीम।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जनसेवा के लिए चुनाव जीतना जरूरी नहीं। पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-10 देवीनगर से चुनावी समर में कूदे इंद्रजीत सिंह मिक्का ने यह साबित कर दिया है। भले ही वह महज दस मतों के अंतर से चुनाव हार गए लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान इलाका वासियों से किया वादा निभाने पहुंचे गए। निकाय चुनाव निपटने के बाद आजकल प्रत्याशी और कार्यकर्ता घर में बैठ कर थकान उतार रहे हैं। वहीं, बुधवार को इस वार्ड की शिवा कॉलोनी निवासी उस वक्त हतप्रभ रह गए जब समाजसेवी इंद्रजीत सिंह अपने साथियों दीपक दुबे, राहूल सरीन, दर्शन सिंह, सुनील पुंडीर समेत कॉलोनी में पहुंचे।
स्थानीय निवासी सलीम और प्रकाश ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान इस वार्ड से प्रत्याशी रहे इंद्रजीत सिंह ने पेयजल समस्या से परेशान रहने वाले दर्जनों परिवारों से पार्षद बनने पर पेयजल संकट को हर हाल में दूर करने का वादा किया था लेकिन निकाय चुनाव में इस वार्ड से 10 मतों से हार कर दूसरे स्थान पर रहे। हार के बावजूद बुधवार को अपने साथियों के साथ मशीन लेकर शिवा कॉलोनी पहुंचे। हार के बावजूद अपना वादा निभाते हुए अपनी निधि से बोरवेल करवा दिया जिससे अब शिवा कॉलोनी के दर्जनों परिवारों को पेयजल सुविधा मिल सकेगी। पूरी कॉलोनी के लोगों ने मौके पर पहुंच कर समाजसेवी और स्थानीय वार्ड से पार्षद चुनाव लड़ने वाले इंद्रजीत सिंह का आभार प्रकट किया।
उधर, पांवटा साहिब के समाजसेवी इंद्रजीत सिंह मिक्का ने कहा कि निजी खर्च से शिवा कॉलोनी में बोरवेल करवा दिया है जिससे लोगों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा मिल सकेगी। इस वार्ड के लोगों से चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था। पार्षद का चुनाव जरूर हारे हैं पर समाजसेवा का जज्बा कायम रहेगा। वार्ड से जीत दर्ज करने वाले मधुकर डोगरी को पहले ही जीत दर्ज करने पर बधाई दे चुके हैं। देवीनगर के लोगों के हर सुख और दुख में साथ खड़े रहेंगे।