फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Political

नई पंचायतों के गठन से होगा पिछड़े क्षेत्रों का विकास: वीरेंद्र कंवर

Thu, 15 Oct 2020 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Political
गोबर से बने दीयों का अवलोकन करते पशुपालन मंत्री। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। प्रदेश में विकास की गति को तेज करने के दृष्टिगत 400 से अधिक नई पंचायतों का गठन किया गया है ताकि कोई भी गांव विकास की दृष्टि से उपेक्षित न रहे। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को पझौता घाटी की पंचायत शाया सनौरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कलौ-शकैण में निर्माणाधीन डॉ. वाईएस परमार गोशाला का निरीक्षण कर भूमि का पूजन किया। उन्होंने बताया कि इस गोशाला में 250 से अधिक निराश्रित पशुओं को रखा जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने गाय के गोबर से बने गोमय ज्योति दीए का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत ऐसी पंचायतें थीं, जहां पर लोगों को अपने कार्य के लिए पंचायत मुख्यालय के लिए 5 से 10 किलोमीटर जाना पड़ता था। प्रदेश सरकार ने लोगों की इस समस्या को मद्देनजर रखते हुए नई पंचायतों का गठन किया ताकि लोगों को पंचायत मुख्यालय जाने के लिए 5 किलोमीटर से अधिक दूरी तय न करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई पंचायतों के गठन से प्रदेश सरकार पर आर्थिक बोझ बढे़गा लेकिन वर्तमान सरकार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। नई पंचायतों के लिए शीघ्र ही सचिव, रोजगार सहायक इत्यादि के पद सृजित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी पंचायत में योग्य व्यक्ति को प्रधान बनाएं ताकि गांव का विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कृषि, बागवानी, पशुपालन इत्यादि को बढ़ावा देने के लिए 20 लाख करोड़ की राशि पूरे देश के लिए जारी की है ताकि किसान समृद्ध और खुशहाल बन सकें।

इस मौके पर पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिला भाजपा महामंत्री बलदेव कश्यप, एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा, उपनिदेशक पशुपालन विभाग नीरू शबनम, उपनिदेेशक कृषि विभाग पवन कुमार और राजेंद्र अत्री आदि लोग उपस्थित रहे।
................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed