फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   policeremand

5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजी रिश्वत की आरोपी महिला कर्मी

Fri, 24 Jan 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
policeremand
नाहन (सिरमौर)। तीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार आरोपी महिला कर्मी को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शुक्रवार की शाम विजिलेंस ने आरोपी पुलिस महिला कर्मी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 28 जनवरी तक रिमांड मिली है। बता दें कि पुलिस लाइन नाहन में वायरलेस विंग में एचएचसी के पद पर तैनात आरोपी महिला सत्या देवी को स्टेट विजिलेंस एवं एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। बीते वीरवार दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज नाहन के समीप ही विजिलेंस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। एचएचसी (मानक मुख्य आरक्षी) के पद पर तैनात महिला कर्मी पुलिस लाइन नाहन में वायरलेस विंग में तैनात है। वीरवार को विजिलेंस ने दबिश देकर महिला कर्मी को रिश्वत लेते दबोच लिया। आरोप है कि एचएचसी सत्या देवी ने शिकायतकर्ता से बेटे को पुलिस महकमे में विशेष पुलिस अधिकारी का पद दिलाने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की थी। इसकी जानकारी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को दी। लिहाजा, विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया। वीरवार को शिकायतकर्ता मेडिकल कॉलेज नाहन के समीप महिला कर्मी को रिश्वत देने पहुंचा था। इसी दौरान महिला कर्मी को रिश्वत लेते ही विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी विजिलेंस तरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत से पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed