फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Police caught liquor consignment in Lal Dhang of Killod

Sirmour News: किल्लोड़ के लाल ढांग में पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप

Thu, 16 Mar 2023 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Police caught liquor consignment in Lal Dhang of Killod
लालढांक में पुलिस की कार्रवाई के दौरान पकड़ी शराब की पेटियां। संवाद
पांवटा साहिब/नघेता(सिरमौर)। पुरुवाला थाना के तहत सिंघपुरा पुलिस चौकी की टीम ने गाड़ी से अंग्रेजी शराब और बीयर की 60 पेटी बरामद की है। पुलिस पुरुवाला थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सिंघपुरा चौकी प्रभारी एएसआई भरत सिंह, आरक्षी शरणदीप और आरक्षी जसबीर सिंह ने बुधवार देर रात गोजर, खोदरी माजरी, किल्लोड़ मार्ग पर लालढांक के समीप नाका लगाया था।
विज्ञापन

इसी बीच एक गाड़ी किल्लोड़ की तरफ से आई। चालक नाकेबंदी देख कर गाड़ी वापस लेने लगा। पुलिस ने रुकने के लिए आवाज लगाई एवं गाड़ी की तरफ दौड़े। इस बीच अंधेरे में गाड़ी के सड़क के साथ बने डंगे के साथ टकराने की आवाज आई। पुलिस जवान मौके की तरफ भागे। वहीं, एक व्यक्ति गाड़ी को बंद करके अंधेरे में कुछ दूर तक भागता नजर आया। पुलिस ने पीछा किया लेकिन, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने महिंद्रा जायलो (एचआर-41एफ -3938) की तलाशी लेने अंग्रेजी शराब की छह पेटियां और बीयर की 54 पेटियां बरामद की गई। गाड़ी के भीतर शराब संबंधी कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं मिले। डीएसपी पांवटा रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed