फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police arrested one people with wood

अवैध साल की लकड़ी के 6 नग समेत एक गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Sat, 23 Jan 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
police arrested one people with wood

 राजबन पुलिस चौकी ने अवैध लकड़ी का मामला पकड़ा है। इस मामले में ट्रैक्टर समेत अवैध साल की लकड़ी के छह नग समेत एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी व वन अधिनियमों के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन



थाना प्रभारी पांवटा लायक राम सिसौदिया ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी जिसमें अवैध लकड़ी तस्करी करने की आशंका जताई गई। राजबन पुलिस टीम ने पांवटा नारीवाला मार्ग पर नाका लगाया। शुक्रवार देर रात को करीब 11 बजे एक ट्रैक्टर नारीवाला की तरफ से पहुंचा। पुलिस की टीम ने ट्रैक्टर को रुकवाया। ट्रैक्टर में साल की लकड़ी के 6 नग लदे हुए थे। ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम रामरतन पुत्र मस्त राम निवासी निवासी खारा तहसील पांवटा बताया।
विज्ञापन



आरोपी चालक लकड़ी के बारे कोई परमिट व लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस टीम ने साल की लकड़ी के 6 नग कब्जे में ले लिए। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 व फोरेस्ट एक्ट के तहत आरोपी पर 41 व 42 धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरक्षी राजबन चौकी दाता राम को इस मामले की जांच दी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed