{"_id":"689de3926f2c44fbdc0170a1","slug":"phc-opd-and-two-lifts-started-in-medical-college-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-157218-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मेडिकल कालेज नाहन में पीएचसी ओपीडी तथा दो लिफ्टें शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मेडिकल कालेज नाहन में पीएचसी ओपीडी तथा दो लिफ्टें शुरू
विज्ञापन
विधायक ने किया शुभारंभ, रोगियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विधायक अजय सोलंकी ने मेडिकल काॅलेज नाहन के पुराने ऑर्ट्स कालेज भवन में नई पीएचसी ओपीडी तथा नए भवन में दो लिफ्टों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सोलंकी ने कहा कि यह नई सुविधा न केवल शहरवासियों के लिए, बल्कि दूरदराज से आने वाले मरीजों के लिए भी तेज, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेगी। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 1100 से 1200 मरीज इलाज के लिए आते हैं। बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए उनकी सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नई ओपीडी की शुरुआत की गई।
साथ ही लगभग 65 लाख रुपये की लागत से बनी दो अत्याधुनिक लिफ्टों का भी उद्घाटन किया गया। पहली लिफ्ट ओपीडी ब्लॉक में और दूसरी लिफ्ट माइक्रोबायोलॉजी विभाग में स्थापित की गई है। इन लिफ्टों से विशेषकर बुजुर्ग, गंभीर और व्हीलचेयर पर निर्भर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसएस डोगरा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीत डिल्लों, डॉ. नवीन गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक और स्टाफ उपस्थित रहे।