{"_id":"575c42224f1c1b3b0c9c5fe1","slug":"people-facing-disturbing-water-problem-in-nahan-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन शहर में पेयजल समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन शहर में पेयजल समस्या
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sat, 11 Jun 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर की पेयजल समस्या का अगर जल्द हल नहीं किया गया तो भाजपा विभाग व प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। यह बात शनिवार को जारी प्रेस बयान में भाजपा नाहन मंडल ने कही।
मंडल महासचिव एवं मीडिया प्रभारी विशाल तोमर, संजय चौहान, नीति अग्रवाल, सुशीला शर्मा, प्रदीप विज, सौरभ चौहान, प्रीतमोहन, प्रेमपाल, हीरा देवी, दिनेश अग्रवाल, संजय गर्ग, धीरज गर्ग व फजलू रहमान आदि ने बताया कि यदि आईपीएच विभाग ने गर्मी से पहले होमवर्क किया होता तो लोगों को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। नाहन शहर के कई हिस्सों में लोगों को रोजाना पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। शहर के कई हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। ऐसे में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शहर में पेयजल सप्लाई की वितरण व्यवस्था भी सही नहीं है। कई हिस्सों में लोगों को उपयुक्त मात्रा में पानी मिल जाता है। जबकि कुछ लोगों को पीने के लिए भी पानी नहीं मिलता। भाजपा ने चेताते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का हल नहीं किया गया तो समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
-------------