फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people demanded nahan vrindhvan bus service must be begin

Sirmour News: नाहन से प्रस्तावित वृंदावन बस सेवा नहीं हुई शुरू

Wed, 08 May 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
people demanded nahan vrindhvan bus service must be begin
नाहन से प्रस्तावित वृंदावन बस सेवा नहीं हुई शुरू
विज्ञापन

पांच माह पहले उत्तरप्रदेश सरकार में काउंटर टाइम को लेकर फंसा था पेंच

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन से वृंदावन को सीधी बस सेवा शुरू करने की प्रस्तावित योजना फाइलों में ही सिमट गई है। कुछ माह पहले ही हिमाचल पथ परिवहन निगम इस बस सेवा को शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा कर चुका है। उत्तरप्रदेश सरकार से बसों के लिए काउंटर टाइम को लेकर पेंच फंस गया था। क्षेत्रवासियों ने श्रीकृष्ण नगरी को जोड़ने वाले वृंदावन को नाहन से वाया पांवटा यमुनानगर से दिल्ली होकर बस रूट शुरू करने की मांग रखी है।

बता दें कि हर साल सिरमौर से हजारों श्रद्धालु और यात्री निजी बसें या छोटे वाहन, टैक्सी किराये पर लेकर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन, मथुरा व गोकुल तथा भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की यात्रा के लिए निकलते हैं। ऐसे में निगम की सीधी बस सेवा का इंतजार श्रद्धालुओं को लंबे अर्से से रहा है। नाहन से वृंदावन और अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद से लोग उत्साहित रहे लेकिन फिलहाल ये रूट शुरू करने का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस रूट को लेकर उत्तरप्रदेश सरकार से भी पत्राचार किया गया। इसके लिए नाहन डिपो के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक व अन्य अधिकारियों ने उत्तरप्रदेश का दौरा भी किया था। मामला यूपी में काउंटर टाइम को लेकर फंस गया। जब तक काउंटर टाइम नहीं मिलेगा, तब तक बस सेवा का निगम को लाभ मिलना संभव नहीं हैै।
विज्ञापन


बाक्स...

महाप्रबंधक कार्यालय शिमला को प्रस्ताव भेजा है : राकेश कुमार

क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन राकेश कुमार ने बताया कि नाहन से वृंदावन को सीधी बस सेवा का मामला प्रस्तावित रहा है। ये रूट नाहन-पांवटा से वाया यमुनानगर दिल्ली होकर है। इसका प्रस्ताव महाप्रबंधक शिमला को भेजा गया था। इस बस रूट को शुरू करने का मामला अभी पाइपलाइन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स...

इस बस रूट को प्राथमिकता से शुरू किया जाए : एसएस गुप्ता

श्री राधा कृष्ण हनुमान मंदिर कमेटी अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद अध्यक्ष आरएस शर्मा, आशा तोमर, मंजू धीमान का कहना है कि सभी औचपारिकताओं को पूरा कर इस बस रूट को प्राथमिकता से शुरू किया जाए। लंबे समय से नाहन से वाया पावंटा साहिब यमुना नगर से वृंदावन रूट की मांग उठती रही है जिससे विस क्षेत्र पांवटा साहिब व गिरिपार शिलाई व साथ लगते उत्तराखंड के यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed