फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Patwari caught red handed taking bribe of two thousand rupees

दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा पटवारी

Thu, 06 Jan 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Patwari caught red handed taking bribe of two thousand rupees
धौलाकुआं में दो हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा पटवारी। मौके पर निरीक्षक ममता सूर्यवंशी की अगुव? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने वीरवार को धौलाकुआं पटवार सर्कल के पटवारी भरत सिंह को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। यह कार्रवाई विजिलेंस की निरीक्षक (इंस्पेक्टर) ममता रघुवंशी की अगुवाई में अमल में लाई गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक शिकायतकर्ता ने इस मामले में विजिलेंस कार्यालय नाहन में पटवारी को लेकर शिकायत की थी।
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि जमीन के कुछ दस्तावेजों को लेकर संबंधित पटवारी आनाकानी कर रहा है। साथ ही काम की एवज में दो हजार रुपये की मांग भी की जा रही है। लिहाजा, विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। शिकायत के आधार पर दोपहर बाद विजिलेंस निरीक्षक ममता रघुवंशी, सब इंस्पेक्टर परमजीत मोती सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। विजिलेंस टीम ने पहले से ही रिश्वत के तौर पर दिए जाने वाले पैसों के नंबर अपने पास सुरक्षित रख लिए थे। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पटवारी को रिश्वत के पैसे दिए, उसके साथ ही विजिलेंस टीम ने उसे धर दबोचा। टीम ने पटवारी से बरामद नोटों में उन रुपयों को भी पाया, जिनके नंबर उन्होंने नोट किए थे। पटवारी भरत सिंह को रंगे हाथ रिश्वत लेने के जुर्म में गिरफ्तार कर विजिलेंस कार्यालय नाहन लाया गया है। मामले की पुष्टि एसपी विजिलेंस अंजुम आरा ने की है। उन्होंने बताया कि पटवारी के खिलाफ दो हजार रुपये की रिश्वत के जुर्म में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed