फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   parking on footpath

Sirmour News: -फुटपाथ पर पार्क हो रहे, ट्रक, कारें और दोपहिया वाहन, सज रही रेहड़ियां

Sat, 25 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
parking on footpath
पांवटा साहिब में फूटपॉथ पर पार्क किए गए वाहन व खडी रेहडियां। संवाद
एनएच पर पांवटा साहिब, बद्रीपुर से गोंदपुर तक फुटपाथ पर अतिक्रमण से लोग परेशान
विज्ञापन

-हादसों का ग्राफ कम करने, जनसुविधा के लिए दोनों तरफ बने है फुटपाथ
-सड़क पर पैदल तक चलने को जगह कम होने से सड़क हादसों का खतरा


सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र से लेकर गोंदपुर तक दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फुटपाथ पर अतिक्रमण हो रहा है। फुटपाथ व जल निकासी नालियों पर भारी भरकम ट्रक, कारें और दोपहिया वाहन पार्क होने के साथ रेहड़ियां लग रहीं हैं। हादसों का ग्राफ कम करने और जनसुविधा के उद्देश्यों से सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनाए गए हैं। अतिक्रमण होने से राहगीर मजबूरन सड़क पर चलता हैै। इससे हर वक्त हादसों का खतरा बना रहता है।

समाजसेवी मनिंद्र सिंह, सचिन ओबराय, शांति स्वरूप गुप्ता, एसएल मेहता, एनआर चौहान, सुनील चौधरी, केतन शर्मा, सुरेंद्र चौहान, कार्तिक तोमर, हरविंद्र कुमार और संतराम शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र की सीमा से होकर गुजरने वाले दो-दो राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। इसमें देहरादून से पांवटा साहिब एनएच-07 तथा बद्रीपुर से शिलाई गुम्मा एनएच-707 शामिल हैं। पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र में हजारों वाहनों के साथ लोगों की भी दिनभर खूब भीड़भाड़ रहती है।
विज्ञापन

हादसों का ग्राफ कम करने को एनएच के दोनों तरफ फुटपाथ और जलनिकासी नालियां तो बनाई गईं हैं, लेकिन इन पर बड़े ट्रक, छोटी गाड़ियां, दोपहिया वाहन, रेहड़ी-फड़ी वाली कुछ दुकानें भी सजाई जा रहीं हैं। इससे आम आदमी को पैदल तक चल पाना कठिन होता जा रहा है। देहरादून-पांवटा साहिब एनएच-07 पर गोबिंदघाट बैरियर से लेकर विश्वकर्मा चौक, बांगरन चौक, वाई प्वाइंट, बद्रीपुर चौक से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक फुटपाथ या जल निकासी के लिए छोड़ी स्थल पर अवैध पार्किंग स्थल बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एनएच-707 पर बद्रीपुर चौक से लेकर गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र होकर राजबन तक दोनों तरफ फुटपाथ व जलनिकासी नालियां बनी हैं। इन पर भी अवैध पार्किंग व रेहड़ी-फड़ी की दुकानों को सजाया जा रहा है। पार्किंग के लिए चिह्नित स्थलों पर ही वाहन पार्क किए जाएं। ऐसे में लोगों की स्थानीय प्रशासन, एनएच प्राधिकरण, नगर परिषद और पुलिस विभाग इन फुटपाथों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाए।


बाक्स...
जनसमस्या संज्ञान में आई है : एसडीएम
- एसडीएम पांंवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जनसमस्या व हादसों के संभावित खतरे को मद्देनजर रखते हुए शीघ्र संयुक्त अभियान पर विचार होगा। पैदल चलने वाले लोगों के लिए बनी फुटपाथ तथा जलनिकासी नलियों के ऊपर से अतिक्रमण व अवैध पार्किंग हटाई जाएगी।

बाक्स...

संयुक्त अभियान होगा असरकारक : राकेश खंडूजा

-एनएच के अधिशासी राकेश खंडूजा ने बताया कि इसके लिए प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर परिषद के साथ संयुक्त अभियान की जरूरत है। हमारे अधिकारी बीच-बीच में ऐसे वाहनों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों को हटाती भी रही है, लेकिन संयुक्त अभियान शुरू करना ज्यादा असरकारक साबित होगा। इससे एनएच के किनारे बने फुटपाथ पर वाहन पार्क व अतिक्रमण करने वालों पर उचित कार्रवाई हो सकेगी।

संवाद

पांवटा साहिब में फूटपॉथ पर पार्क किए गए वाहन व खडी रेहडियां। संवाद

पांवटा साहिब में फूटपॉथ पर पार्क किए गए वाहन व खडी रेहडियां। संवाद

पांवटा साहिब में फूटपॉथ पर पार्क किए गए वाहन व खडी रेहडियां। संवाद

पांवटा साहिब में फूटपॉथ पर पार्क किए गए वाहन व खडी रेहडियां। संवाद

पांवटा साहिब में फूटपॉथ पर पार्क किए गए वाहन व खडी रेहडियां। संवाद

पांवटा साहिब में फूटपॉथ पर पार्क किए गए वाहन व खडी रेहडियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed