फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   parents honoured of martyr

Sirmour News: सतीवाला पंचायत में बलिदानी मनीष के माता-पिता किए सम्मानित

Thu, 20 Aug 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
parents honoured of martyr
जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय सिरमौर ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन


वरिष्ठजनों को सम्मानित करने के बाद किया पौधरोपण

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय ने वीरवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र की सतीवाला पंचायत में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक कार्य योजना और आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आगाज वंदेमातरम से हुआ। कार्यक्रम के दौरान 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानी मनीष ठाकुर की माता किरण ठाकुर, पिता जोगिंद्र सिंह ठाकुर समेत पूर्व प्रधान फकीर चंद शर्मा, चमेल सिंह, सूरजभान, अलबेल सिंह समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी व उनकी टीम ने सभी वरिष्ठजनों को सम्मानित किया।


इसके बाद पंचायत प्रधान तरूण ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की। पंचायत भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी, तहसील कल्याण अधिकारी धर्मी तोमर, पंचायत प्रधान तरूण, समाजसेवी कुलदीप धीमान, पूर्व प्रधान फकीर चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed