फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Paonta-Shilai-Hatkoti NH closed for a week

एक सप्ताह से बंद पांवटा-शिलाई-हाटकोटी एनएच

Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Paonta-Shilai-Hatkoti NH closed for a week
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश इकाई अध्यक्ष अनिंदर सिंह नोटी का कहना है कि जिले की सबसे महत्वपूर्ण सड़क पांवटा-शिलाई-हाटकोटी एनएच-707 मार्ग एक सप्ताह से बंद है। अभी तक वादे के अनुसार प्रदेश सरकार वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी ढंग से नहीं कर पाई है। लोगों को जान जोखिम में डालकर हेवना के पहाड़ी रास्ते से आना-जाना पड़ रहा है। सेब के करीब 200 ट्रकों को रोजाना लंबी दूरी वाले मार्ग वाया सोलन से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष अनिंदर सिंह नोटी, हरिराम शास्त्री, इंदर सिंह राणा, चरणजीत सिंह, गुरजीत सिंह, जसविंदर बिलिंग, हरीश चौधरी, जितेंद्र राजा और हरप्रीत सिंह खालसा का कहना है कि गिरिपार क्षेत्र में उत्पादित टमाटर, मटर, अदरक और आलू सहित अन्य नकदी फसलों की ढुलाई में किसानों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश ने पिछले हफ्ते सरकार से मांग की थी कि सरकार सब्जी और फलों को ले जाने वाली गाड़ियों पर वैकल्पिक फ्रेट सब्सिडी जारी करे।
विज्ञापन

सरकार ने इस मांग को अनसुना कर दिया। जबकि लाहौल स्पीति के एक छोटे से क्षेत्र जहां मलबा आने से पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। वहां के किसानों के लिए फ्रेट सब्सिडी की घोषणा की है। कहा कि मंडी उपचुनाव को मद्देनजर सरकार ने लाहौल स्पीति को यह लाभ दिया है और सिरमौर को इससे वंचित रखा है। इससे सिरमौर के कृषकों में भारी रोष है। भाकियू अभी भी सरकार से मांग करती है कि सरकार जिस दिन सड़क बंद हुई थी उस दिन से लेकर पूरी सड़क खुलने तक फ्रेट सब्सिडी जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed