फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Paonta BJP brainstormed on election preparations

केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं: सुखराम चौधरी

Thu, 07 Jul 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Paonta BJP brainstormed on election preparations
भाजपा मंडल पांवटा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा मंडल पांवटा साहिब की मासिक बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ चुनाव के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो जाने का आह्वान किया गया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के टिप्स दिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और विकास व जन कल्याण पर भी चर्चा की गई। पार्टी के कार्यों को समय अवधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री हिमाचल प्रदेश सुखराम चौधरी विशेष कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याण की योजनाओं को जन-जन को बताएं। उन्होंने कहा कि तीन दिनों के अंदर प्रत्येक बूथ पर प्रदेश कार्यालय से भेजी प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। बूथ के त्रिदेव व प्रमुख कार्यकर्ता यह सामग्री अपने बूथ के प्रत्येक घर पर वितरित करें।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सचिव सुभाष चौधरी, जिला परिषद की वाइस चेयरमैन अंजना शर्मा, फूलपुर पंचायत की प्रधान तारो देवी, भगाणी पंचायत की पूर्व प्रधान निंद्रो देवी, जामनीवाला पंचायत के प्रधान बलवीर धीमान, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शमशेर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed