फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   palvi and rahul pass neet examination

राजगढ़ क्षेत्र की पल्लवी और राहुल तोमर ने पास की नीट परीक्षा

Fri, 04 Feb 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
palvi and rahul pass neet examination
राहुल तोमर। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के दो विद्यार्थियों का चयन एमबीबीएस के लिए हुआ है। जानकारी के अनुसार कोटी पधोग पंचायत के कुफ्फर गांव निवासी पल्लवी के पिता नरेंद्र मेहता किसान और माता नीरज गृहिणी हैं। उनकी शिक्षा वैद्य सूरत सिंह स्मारक आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ से हुई है।
विज्ञापन

पल्लवी ने दसवीं कक्षा में 92 प्रतिशत और बारहवीं कक्षा में 94 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। इसके बाद वह नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गईं। तीसरे प्रयास में उसने यह परीक्षा उत्तीर्ण की। अब उनका चयन एमबीबीएस के लिए हुआ है।
विज्ञापन

वहीं सैर जगास पंचायत के पटाडिया गांव निवासी राहुल तोमर प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं पीजीआई से निदेशक पद से सेवानिवृत्त पदमश्री डॉ. जगतराम के भतीजे हैं। जबकि पिता मस्तराम कृषक और माता सुरेखा देवी गृहिणी हैं। राहुल ने रावमापा पबियाना से दसवीं और राजगढ़ स्कूल से जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद वह भी नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गए। नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनका चयन एमबीबीएस के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए हुआ है।

 पल्लवी मेहता।

पल्लवी मेहता।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed