फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pachad congress sirmaur begin membership abhiyaaan

पच्छाद कांग्रेस कमेटी ने राजगढ़ से शुरू किया सदस्यता अभियान

Tue, 07 Dec 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
pachad congress sirmaur  begin membership abhiyaaan
राजगढ़ में सदस्यता अभियान के दौरान पच्छाद कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद कांग्रेस कमेटी की एक बैठक पार्टी अध्यक्ष बेलीराम शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई जिसमें प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान को शुरू किया गया। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को फार्म वितरित किए गए जो कि अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाएंगे। इस अवसर पर जीआर मुसाफिर ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत करवाएं और उसके बाद उन्हें पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे युवाओं व महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने पर बल दें और हर वर्ग तथा समुदाय के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में कांग्रेस नेता राजकुमार ठाकुर, विवेक शर्मा, सोहन सिंह वर्मा, दलीप सिंह, सुनील शर्मा, रतन कश्यप, राजेंद्र ठाकुर, मुकेश कुमार, जयप्रकाश, अनिल कुमार, सरवण चौहान, रमेश कश्यप और सतपाल सहित काफी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed