फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Organizations came out in support of Zilla Parishad central employees

जिला परिषद कैडर कर्मियों के समर्थन में उतरे संगठन

Thu, 30 Jun 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Organizations came out in support of Zilla Parishad central employees
नाहन में जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में बैठे प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय स? - फोटो : NAHAN
नाहन/पांवटा/राजगढ़ (सिरमौर)। जिले में पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग को लेकर जिला परिषद कैडर कर्मचारी और अधिकारी महासंघ की कलम छोड़ हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। वीरवार को हड़ताल पर उतरे कर्मियों को कांग्रेस नेताओं ने खुला समर्थन दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अजय सोलंकी ने नाहन, दयाल प्यारी ने राजगढ़ में हड़ताली कर्मियों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेता काफी देर तक धरना स्थल पर बैठे रहे। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों को पूरा समर्थन दिया। उन्होंने सरकार से हड़ताली कर्मियों की मांगों को पूरा करने की मांग की। प्रधान संघ पांवटा खंड ने भी हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन

पांवटा में हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों से प्रधान संघ पांवटा के अध्यक्ष मनीष तोमर, महासचिव देवराज चौहान, बलबीर धीमान, सुरेंद्र सिंह और प्रेम सिंह ने बीडीओ कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने सरकार से कर्मियों की मांग पूरी करने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुई तो प्रधान सामूहिक रूप से इस्तीफा देने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनद रहे कि हड़ताल के कारण पंचायत कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो गया है। खासकर मनरेगा, जन्म-मुत्यु, विवाह प्रमाण आदि कार्यों के लिए परेशान हो उठे हैं। कर्मचारी सरकार से उनको ग्रामीण विकास विभाग में विलय की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग पूरी न होने पर अब कर्मचारी काम छोड़ो हड़ताल पर उतरे हुए हैं।

हड़ताल के चौथे दिन कांग्रेस नेताओं और प्रधान संघ का समर्थन मिलने से सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। जिला परिषद कैडर कर्मचारी और अधिकारी महासंघ नाहन खंड इकाई अध्यक्ष राजेश चौहान ने बताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed