{"_id":"662fa34cfab08e29150fd3f6","slug":"one-man-died-in-dahan-panchay-dut-to-fall-in-dank-nahan-news-c-177-1-nhn1001-123408-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: दाहन में ढांक से गिरने के बाद व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: दाहन में ढांक से गिरने के बाद व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
दाहन में ढांक से गिरने के बाद व्यक्ति की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत दाहन में एक व्यक्ति की ढांक में गिरने से मृत्यु हो गई। दाहन निवासी रघुवीर सिंह पुत्र इंद्र सिंह (59) जोकि रविवार रात जोला बोहल से अपने गांव दाहन अकेले आ रहा था। रास्ते में पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरा और चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई।
सोमवार को प्रात: लोगों ने जब उसे देखा तो उसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम स्थानीय अस्पताल में करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
तहसीलदार उमेश शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की है।