फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one doctor return on duty in gayni ward nahan medical college

नाहन मेडिकल कॉलेज में एक गायनी विशेषज्ञ ने संभाली ड्यूटी

Thu, 16 Dec 2021 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
one doctor return on duty in gayni ward  nahan medical college
नाहन मेडिकल कॉलेज में गायनी वार्ड के बाहर अपनी बारी की प्रतिक्षा करतीं महिलाएं। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। अव्यवस्थाओं के लिए चर्चित मेडिकल कॉलेज नाहन की गायनी ओपीडी में दो दिन बाद एक विशेषज्ञ चिकित्सक ने बुधवार को ड्यूटी संभाली लेकिन इससे महिला मरीजों का मर्ज कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

एक चिकित्सक के सहारे ओपीडी चलने से महिलाओं को नंबर लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ओपीडी के बाहर महिलाओं की कतारें लगी रहीं। भीड़ को कम करने के लिए बुधवार को ओपीडी में पांच-पांच महिला मरीजों को उपचार के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

बीते सोमवार और मंगलवार को स्त्री रोग विशेषज्ञों के अवकाश पर होने का असर गायनी वार्ड में देखने को मिला। वार्ड में केवल एक ही महिला दाखिल थी। जबकि, अन्य बिस्तर खाली रहे। रेणुकाजी से पहुंचीं लता ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से परेशान हैं। वह सोमवार को उपचार के लिए यहां आई थी लेकिन चिकित्सकों के अवकाश पर होने के चलते उन्हें उपचार सुविधा नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भी यही हाल रहा है। इसके चलते उन्हें बीमारी की हालत में आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। लता के अलावा उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची मनीषा, कौशल्या और भावना ने भी गायनी ओपीडी में चिकित्सकों की कमी पर चिंता व्यक्त की है। उक्त महिलाओं ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से यहां पर रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज नाहन में केवल तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। बीते सोमवार और मंगलवार को ये तीनों अवकाश पर रहे। ऐसे में गायनी ओपीडी खाली रही। प्रशिक्षु चिकित्सक ही ओपीडी में नजर आए। बुधवार को दो दिन बाद एक विशेषज्ञ चिकित्सक के सहारे ओपीडी रही। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एनके महेंद्रू ने बताया कि बुधवार को एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। शीघ्र ही अन्य चिकित्सक भी ड्यूटी संभाल लेंगे।
...........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed