{"_id":"6835f0fec3678f531d0ad83a","slug":"one-day-workshop-in-bdo-office-nahan-news-c-177-1-ssml1028-151369-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बीबीसी सभागार संगड़ाह में मोटे अनाजों के संरक्षण पर कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बीबीसी सभागार संगड़ाह में मोटे अनाजों के संरक्षण पर कार्यशाला
विज्ञापन
बीडीओ कार्यालय संगड़ाह में आयोजित कार्यशाला में मौजूद किसान। संवाद
बीबीसी सभागार संगड़ाह में मोटे अनाजों के संरक्षण पर कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। खंड विकास अधिकारी कार्यालय के खंड समिति सभागार में मंगलवार को पीपीएन संस्था के सौजन्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। उपमंडल अधिकारी सुनील कायथ ने किसानों को संबोधित करते हुए मोटे अनाज को उगाने की सलाह देते हुए बताया कि इससे उनकी आमदनी अधिक होगी और लोगों को भी इसका लाभ होगा।
कृषि विभाग के सहायक प्रबंधक अभिषेक ने कहा कि अनाजों में मुख्य व सूक्ष्म पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। उन्होंने रासायनिक खादों को प्रयोग न करने और जैविक खाद के प्रयोग पर बल दिया।
मास्टर ट्रेनर चमन ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान पर विस्तृत चर्चा की। पीपीएन से कार्यक्रम की समन्वयक सुमित्रा शर्मा ने मंच संचालन करते हुए किसानों की मुख्य समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान पीपीएन संस्था के निदेशक कुलदीप वर्मा के अलावा विभिन्न पंचायतों से आए किसानों ने कार्यशाला में भाग लिया और किसानों द्वारा लाए गए मोटे अनाजों को अन्य किसानों में वितरित किया।
विज्ञापन
-- -संवाद