{"_id":"6224f5ae8f59867f6a6402e2","slug":"one-boy-arrested-with-909-gram-charas-in-sangdah-sirmaur-nahan-news-sml4017430164","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईयू टीम ने 909 ग्राम चरस के साथ पकड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईयू टीम ने 909 ग्राम चरस के साथ पकड़ा युवक
विज्ञापन
one boy arrested with 909 gram charas in sangdah sirmaur
संगड़ाह (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर एक कार से 909 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना संगड़ाह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर गांव काकोग में नव्या होम स्टे के सामने संगड़ाह से ददाहू की ओर आ रही बाइक (एचपी 13-4160) को रोका। इस दौरान बाइक पर सवार युवक के कब्जे से 909 ग्राम चरस बरामद की।
युवक संदीप तहसील जुन्गा जिला शिमला का रहने वाला है। गौरतलब है कि जिले के अवैध नशा तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस और एसआईयू टीम कड़ी कार्रवाई अमल में ला रही है। हाल ही में ददाहू के पास एक नेेपाली मूल के व्यक्ति से एक किलो से अधिक चरस बरामद की थी। पुलिस उपाधीक्षक शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एसआईयू टीम ने हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर एक बाइक सवार को 909 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नशा माफिया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी।