{"_id":"623ca93253b309066c40c5ec","slug":"one-arrested-with-941-grams-of-charas-in-diuri-nahan-news-sml4035545101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिउड़ी में 941 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिउड़ी में 941 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुरधार (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने 941 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना संगड़ाह की हरिपुरधार चौकी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम बुधवार रात संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर गश्त कर रही थी। इस दौरान गांव दिउड़ी के नजदीक सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति, जिसने हाथ में कैरी बैग उठाया था को पूछताछ के लिए रोका। जब कैरी बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 941 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपी गांव चभांह, डाकखाना कुलग, तहसील कुपवी जिला शिमला का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हरिपुरधार पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक शक्ति सिंह ने बताया कि बुधवार रात पुलिस ने संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर दिउड़ी में 941 ग्राम चरस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान पता लगाया जाएगा कि वह नशे की इस खेप को कहां से लेकर आया था और किसे देने वाला था। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और एसआईयू टीम की मुहिम आगे भी जारी रहेगी।