फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   One arrested with 805 grams of charas on Nauhradhar-Chaura road

नौहराधार-चौरास मार्ग पर 805 ग्राम चरस समेत एक गिरफ्तार

Sun, 02 Jan 2022 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 805 grams of charas on Nauhradhar-Chaura road
नौहराधार (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने चौरा-हरिपुरधार मार्ग पर रौंडी गांव के समीप 805 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संगड़ाह थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह के नेतृत्व में एसआईयू टीम ने शनिवार मध्यरात्रि चौरा-नौहराधार सड़क पर एक पैदल चल रहे व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान उसके कब्जे से 805 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगड़ाह थाना में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जंवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। आरोपी से पूछताछ के दौरान पता लगाया जाएगा कि वह नशे की खेप को लेकर कहां से आया था और किसे देने वाला था। उन्होंने बताया कि नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed