फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nsui pradarshan

Sirmour News: नाहन के बड़ा चौक में यूथ कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Tue, 17 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
nsui pradarshan
नाहन के बड़ा चौक में प्रधानमंत्री को पुतला फूंककर नारेबाजी करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता। संव
सचित्र--
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के बड़ा चौक में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की ओर से आरडीजी बंद करने के विरोध में यह प्रदर्शन हुआ।

विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को पुतला जलाने से रोकने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने भरसक प्रयास किया। उनके यह प्रयास युवा कार्यकर्ताओं के जोश के आगे सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी रणनीति के साथ नारेबाजी करते हुए बड़ा चौक पहुंचे और यहां आते ही मजबूत घेरा बनाकर खड़े हो गए। नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जमीन पर पटका और ज्वलनशील पदार्थ गिराकर आग लगा दी।


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छत्तर सिंह ठाकुर ने आरडीजी ग्रांट बंद किए जाने का सख्त विरोध किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर हिमाचल के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकारों और प्रदेश की वित्तीय मदद में कटौती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदेश के हक की अनुदान राशि जल्द बहाल नहीं की गई, तो इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में उग्र किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला सिरमौर प्रभारी आर्यन चौहान, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस अरुण राणा, विपुल शर्मा, आमिर खान समेत अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed