फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nss sivir in sainwala school

Sirmour News: एनएसएस शिविर में टीबी और प्राथमिक उपचार के प्रति किया जागरूक

Mon, 26 Oct 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
nss sivir in sainwala school
सैनवाला स्कूल में एनएसएस शिविर के दौरान प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देती नर्सिंग प्रशिक्षु। स्
सचित्र--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में स्वयंसेवियों को टीबी रोग, प्राथमिक उपचार और आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

शिविर के दौरान सीएचओ मोनिका ने स्वयंसेवियों को टीबी रोग के लक्षणों और इससे बचाव के प्रति जागरूक किया। वहीं, हिमालयन कॉलेज कालाअंब की नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने लघु नाटिकाओं के माध्यम से टीबी और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। नाटिकाओं के जरिये स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार के महत्व को समझाया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व नाहन मेडिकल कॉलेज से पहुंचे नेत्र चिकित्सक डॉ. मंदीप तोमर ने स्वयंसेवियों को आंखों की देखभाल के बारे में जानकारी दी थी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आयूब खान, एनएसएस अधिकारी गगन कुमार सहित अन्य शिक्षक और स्वयंसेवी मौजूद रहे।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed