फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   notice to contractor for not depositing epf

ईपीएफ का भुगतान न करने पर 18 ठेकेदारों को थमाए नोटिस

Thu, 20 Jan 2022 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
notice to contractor for not depositing epf
नाहन (सिरमौर)। ईपीएफ राशि का भुगतान न करने पर नगरपालिका परिषद नाहन ने 18 ठेकेदारों को नोटिस थमाए हैं। नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि यदि जल्द ईपीएफ राशि नहीं चुकाई तो मामला श्रम आयोग को भेजे जाएंगे। ब्याज सहित ईपीएफ की राशि का भुगतान करना होगा। दरअसल, नगरपालिका परिषद नाहन में ईपीएफ की लाखों रुपये की राशि ठेकेदार दबाकर बैठे हैं। 10 से 12 साल से यह ठेकेदार मजदूरों का ईपीएफ नहीं दे पाए हैं। इसको लेकर नगर परिषद ने इन ठेकेदारों को नोटिस जारी कर ईपीएफ रिकवरी की बात कही है। नप की मानें ठेकेदारों से ईपीएफ की 6.71 लाख रुपये की रिकवरी की जानी है। यदि ठेकेदार पैसा जमा नहीं कराते हैं तो नगर परिषद के पास लंबित पड़े ठेकेदारों के बिल से इसकी कटौती की जाएगी। बताया जा रहा है कि इनमें कई साल पुराने मामले भी हैं। यह मामले अलग-अलग वित्तीय वर्ष के हैं। एक वित्तीय वर्ष को छोड़कर 2011 से कई ठेकेदारों ने ईपीएफ का भुगतान नहीं किया है। नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि 18 ठेकेदार हैं, जिन पर ईपीएफ की 6.71 लाख के करीब रिकवरी है। उन्होंने कहा कि अगर यह ठेकेदार रिकवरी नहीं देते हैं, तो उनके लंबित बिलों से यह राशि काटी जाएगी। संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह ठेकेदार नोटिस के बावजूद ईपीएफ जमा नहीं करवाएंगे, तो मामला लेबर कमीशनर को भेजा जाएगा। साथ ही ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed