फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no solution of ward -3 problems

गंदगी, टूटी नालियां और नशीली दवाइयों से परेशानी

Mon, 15 Feb 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Mon, 15 Feb 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
no solution of ward -3 problems

 ‘अमर उजाला’ के आपकी आवाज कार्यक्रम में सोमवार को वार्ड-3 में हाथी की कब्र मंदिर परिसर में लोगों की समस्याएं सुनी गई। मौके पर पांच दर्जन समस्याओं को वार्ड वासियों ने मंच पर उठाया और नगर परिषद, आईपीएच, विद्युत बोर्ड, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य, लोनिवि के अधिकारियों तक पहुंचाने का आग्रह किया।

विज्ञापन


वार्ड के वरिष्ठ नागरिक शहीद खान, शमशाद खान, शाहिना, शहनाज, राकेश कुमार, आदि ने वार्ड की कई समस्याओं को ‘अमर उजाला’ के मंच में उठाया और नगर परिषद के अधिकारियों से उसके समाधान की मांग की।
विज्ञापन


वार्ड निवासी तिलक राज ने कहा कि सेंट्रल जेल को जाने वाली सड़क डेढ़ दशक बाद भी पक्की नहीं हुई है जिसकी हालत काफी खस्ता है। इसे शीघ्र पक्का किया जाए। वार्ड निवासी युवा राहुल स्वामी ने कहा कि ऐतिहासिक हाथी का कब्र स्थान की वर्षों से मरम्मत नहीं हुई। पार्क की चार दीवारी टूटी हुई है। कूड़ेदान जर्जर एवं पुराना होने से मंदिर परिसर में गंदगी फैली रहती है जिसकी ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं गया। जबकि यहां से मुख्यालय के सभी बड़े अधिकारी गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड की युवती रीना कुमार ने बताया कि मुख्य शिमला सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं है। तीखे मोड़ एवं ढलान होने के कारण पिछले एक माह के दौरान चार घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने यहां पर रिफ्लेक्टिंग मिरर लगाने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि हाथी का कब्र नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। इसे तत्काल रोका जाए। वार्ड निवासी राकेश कुमार ने कहा कि वार्ड की गलियों की नियमित सफाई हों। वार्ड निवासी मोहम्मद अली ने कहा कि उनके मकान के पीछे की नाली टूटी हुई है जिससे हाथी की कब्र क्षेत्र का पानी रिसकर उनके घरों में जा रहा है।
नाहन
बाक्स...
समस्याएं
1 वार्ड की अधिकतर नालियां एवं नाले कूड़े से अटे हुए हैं।
2 टूटे एवं पुराने डस्टबिनों में कूड़ा जगह-जगह बिखर रहा है।
3 समूचे वार्ड में पेयजल आने का टाइम निर्धारित नहीं है।
4 शिमला रोड पर तीव्र ढलान एवं मोड़ पर रिफ्लेक्टिंग मिरर नहीं।
5 बरसात के दौरान लोगों के घरों में घुसता है नाले का गंदा पानी।
6 गंदे नालों से गुजर रही हैं पीने के पानी की पाइप लाइनें।
7 वार्ड की कई स्ट्रीट लाइटें बंद होने से चोरी का बढ़ रहा खतरा।
8 वार्ड के कई संदिग्ध ठिकानों पर नशीली दवाइयों की लंबे समय से शिकायत।
------
क्या कहते हैं लोग
1 सेवा निवृत्त इंजीनियर डीआर स्वामी ने ‘अमर उजाला’ की पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘अमर उजाला’ की इस मुहिम से निश्चित रूप से वार्डों की कई समस्याओं का समाधान होगा। यह मुहिम लंबे समय तक जारी रहनी चाहिए।
2 स्थानीय वरिष्ठ नागरिक पूर्णचंद कश्यप ने कहा कि वार्ड के कई हिस्सों में नशीली दवाओं का कारोबार खूब फल फूल रहा है। शराब पीकर कई जगह लोग हुड़दंग मचाते हैं। पुलिस को रात के समय नियमित गश्त लगानी चाहिए।
3 वार्ड निवासी व्यापारी कीर्ति शर्मा ने कहा कि उनके मोहल्ले 6 में से 5 लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी है। वार्ड में कई जगह बिजली की नंगी तारें लटकी हुई है। अंधेरे के कारण अक्सर चोरी का खतरा रहता है।
4 पार्षद के पूर्व प्रत्याशी कंवर आदित्य सिंह ने कहा कि उनके वार्ड में तीन परिवार ऐसे हैं जिनके पास आज भी कच्चे मकान हैं। नगर परिषद को चाहिए कि वह स्लम डेवलेपमेंट स्कीम के तहत गरीब परिवारों के मकान की मरम्मत करवाएं।
5 वार्ड निवासी सत्या शर्मा ने कहा कि उनके वार्ड में एक वीआईपी परिवार की वजह से दर्जनों परिवारों को पीने के पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। आईपीएच ने उस परिवार के लिए स्पेशल पेयजल पाइप लगाई है, जो गैरकानूनी है।
6 वार्ड के युवा आशीष शर्मा ने कहा कि उनके मोहल्ले में सीवरेज की समस्या है। नया बाजार में डॉ. दुर्गा राम के घर के समीप नाली नहीं होने से सीवरेज का गंदा पानी खुले में बह रहा है, जो लोगों के घरों में घुस रहा है।
7 वार्ड से इस बार आप पार्टी की पार्षद प्रत्याशी रही उपमा धीमान ने कहा कि वार्ड में 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले सभी बुजुर्ग लोगों को सरकार पेंशन की व्यवस्था करें ताकि उन्हें बुढ़ापे में दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े।
8 स्थानीय निवासी प्रोमिला ठाकुर ने कहा कि वार्ड के कई कूड़ेदानों में कूड़े को नगर परिषद के कर्मचारी फोन करने के बावजूद भी साफ करने नहीं आते हैं। सड़क किनारे बनी नालियों की सफाई न होने से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।

बाक्स....
क्या कहते हैं मौके पर पहुंचे अधिकारी
- स्वास्थ्य विभाग से हेल्थ सुपरवाइजर राज भाटी ने पीलिया के लक्षण एवं बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। निर्मल हेल्थ केयर सर्विसिज के निदेशक डॉ. एसके सबलोक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपूर्ण स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को उपाए सुझाए। मौके पर डॉ. सीएल शर्मा एवं डॉ. एसएम अली और वार्ड-3 की पार्षद नीलम सैनी ने भी अपने-अपने विचार रखकर लोगों की समस्याएं नप के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।


------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed