फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no proper staff in medical college nahan patients facing problem for ultrasound

तारीख मिलने के बाद भी अल्ट्रासाउंड के लिए करना पड़ रहा इंतजार

Fri, 13 May 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
no proper staff in medical college  nahan patients facing problem for ultrasound
मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करतीं महिला मरीज। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मरीजों को खासी मशक्कत और इंतजार करना पड़ रहा है। आलम यह है कि एक महीने पहले तारीख लेने के बाद भी मरीजों को टेस्ट के लिए लाइनों में लगना पड़ रहा है। इनमें खासकर गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों में भारी मायूसी देखी गई। समय 11:10 बजे। स्थान मेडिकल कॉलेज नाहन का अल्ट्रासाउंड कक्ष। यहां पर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए गर्भवती महिलाएं अपनी बारी का इंतजार कर रहीं थीं। वहीं कुछ महिलाएं अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आगामी तिथि लेने के लिए काउंटर पर खड़ी दिखीं।
विज्ञापन

सैनधार की गर्भवती महिला कल्पना ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आई हैं। 13 मई को अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाने के लिए उन्हें आठ अप्रैल को तारीख मिली थी। वह सुबह दस बजे से अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाबल का बाग से आई बबीता ने बताया कि उन्हें नौ अप्रैल को आज टेस्ट करवाने के लिए तिथि दी गई है। यहां पहुंचने के बाद भी समय पर नंबर नहीं लग रहा। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज नाहन में वर्तमान में एक एसोसिएट प्रोफेसर और पांच सीनियर रेजीडेंट के पद रिक्त पड़े हैं। केवल दो रेडियोलॉजिस्ट सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से भी एक रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश व आपातकालीन सेवाओं के चलते अल्ट्रासाउंड सेवाएं प्रभावित होती हैं।
मेडिकल कॉलेज में रोजाना 45 से 50 अल्ट्रासाउंड टेस्ट किए जा रहे हैं, जिसमें आपातकाल में होने वाले टेस्ट भी शामिल हैं। जिला के अन्य अस्पतालों में भी रेडियोलॉजिस्ट के पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में दूसरे क्षेत्र के मरीज भी मेडिकल कॉलेज में टेस्ट करवाने पहुंच रहे हैं जहां उन्हें तारीख मिलती है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बलराम धीमान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में केवल दो रेडियोलॉजिस्ट सेवाएं दे रहे हैं। पद रिक्त होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में मरीजों को तारीख दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन मरीजों के तुरंत टेस्ट किए जा रहे हैं। सभी को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।

मेडिकल कॉलेज के अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर टेस्ट करवाने के लिए इंतजार करते रोगी। संवाद

मेडिकल कॉलेज के अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर टेस्ट करवाने के लिए इंतजार करते रोगी। संवाद- फोटो : NAHAN

मेडिकल कॉलेज नाहन के अल्ट्रासाउंड कक्ष में पंजीकरण करवाने के लिए लाइन में खड़े रोगी। संवाद

मेडिकल कॉलेज नाहन के अल्ट्रासाउंड कक्ष में पंजीकरण करवाने के लिए लाइन में खड़े रोगी। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed