{"_id":"57405ce14f1c1be031ac703c","slug":"no-fix-time-of-water-supply-in-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में नहीं पेयजल सप्लाई का समय निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में नहीं पेयजल सप्लाई का समय निर्धारित
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sat, 21 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। लगभग 45 हजार की आबादी और पानी महज 28 लाख लीटर। किस गली-मोहल्ले में कब पानी आएगा, इसका कोई तय समय निर्धारित नहीं है। पेयजल सप्लाई का समय निर्धारित नहीं होने की वजह से शहरवासी सुबह पांच बजे उठकर पानी का इंतजार कर रहे हैं। पानी की सप्लाई भी नाममात्र होने से शहर के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
नाहन शहर में प्रचंड गर्मी में पानी का घोर संकट पैदा हो गया है। इससे आईपीएच की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर में खैरी एवं नहर स्वार दो पेयजल योजनाओं से पानी की सप्लाई हो रही है। प्रतिदिन लगभग 28 लाख लीटर पानी मुहैया करवाया जा रहा है। जबकि जरूरत करीब 70 लाख लीटर की है यानी जरूरत के अनुसार 50 प्रतिशत पानी भी लोगों को मुहैया नहीं हो रहा। इस वजह से पानी की राशनिंग करनी पड़ रही है लेकिन बिजली की वोल्टेज कम ज्यादा होने की वजह से समय भी निर्धारित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
किस इलाके में किस समय पानी आएगा इसकी किसी को जानकारी नहीं होती। लोग सुबह पांच बजे ही पानी भरने के लिए उठ जाते हैं। सार्वजनिक नलों के बाहर बर्तनों की लंबी लाइन लगा ली जाती है। हालात ऐसे हैं कि कई बार तो लाइन के अंत में रखे बर्तन भरने से पहले ही पानी नल से गायब हो जाता है।
विज्ञापन
बॉक्स के लिए--
क्या कहते हैं शहरी
शहर के छोटा चौक, बड़ा चौक आदि इलाकों में इन दिनों पानी की कमी चल रही है। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। डीआर राणा, मणि देवी, सुरेश ने बताया कि पानी आने का समय निर्धारित नहीं है। वह पांच बजे उठकर पानी का इंतजार करते हैं। कई बार तो शाम तक पानी आता ही नहीं। उनके अनुसार पानी छोड़ने का समय निर्धारित होना चाहिए।
बिजली वोल्टेज से बनी समस्या
विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि शहर में वर्तमान समय में 14 छोटे एवं बड़े वाटर टैंक के माध्यम से पानी की सप्लाई हो रही है। बिजली की वोल्टेज कम ज्यादा होने से दिक्कत हो रही है। पानी पूरी तरह से लिफ्ट नहीं हो पा रहा। इसी वजह से पेयजल सप्लाई का टाइम भी फिक्स नहीं हो पा रहा है।
------------------