फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no facility in ludhiyana school] people facing problem

Sirmour News: लुधियाना स्कूल में शिक्षकों सहित सुविधाओं का अभाव

Tue, 17 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
no facility in ludhiyana school] people facing problem
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुधियाना में सुविधाओं के अभाव को लेकर उपायुक्त से मिलने पहुंचा ए
लुधियाना स्कूल में शिक्षकों सहित सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन

एसएमसी के अध्यक्ष और सदस्यों ने उपायुक्त के समक्ष उठाई समस्या

कहा, स्कूल में शिक्षकों के पड़े हैं रिक्त पद, विद्यार्थी परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिले की ग्राम पंचायत अंधेरी के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुधियाना में छात्रों को विभिन्न सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर मंगलवार को एसएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर से मिला।

एसएमसी अध्यक्ष सिंपल ठाकुर की अगुवाई में विजय पाल, भाग चंद, नीलम, राधा देवी, निशा आदि ने उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल में छात्रों को शौचालय न होने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में 115 के करीब छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। मात्र दो शौचालय यहां बने हैं वह भी खस्ता हाल हैं। यहां बने एक शौचालय को स्कूल स्टाफ प्रयोग करता है, जबकि दूसरा शौचालय केवल छात्राओं के लिए है। ऐसे में स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र खुले में शौच करने को मजबूर हैं। इसके चलते अभिभावकों को भी चिंता रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल में शिक्षकों के भी भारी संख्या में पद रिक्त पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में प्रधानाचार्य सहित मेडिकल व नॉन मेडिकल के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। ऐसे में यहां छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग उठाई कि उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर जल्द समाधान किया जाए। जल्द से जल्द स्कूल में शिक्षकों के पद भरे जाएं ताकि इस सत्र में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed