फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Negligence in safety arrangements at mines will not be tolerated: Suchit

खानों पर सुरक्षा के प्रबंधों की कोताही बर्दाश्त नहीं : सुचित

Sat, 15 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Negligence in safety arrangements at mines will not be tolerated: Suchit
रेणुका क्षेत्र के भूतमडी में खानों पर सुरक्षा प्रबन्धो का जायजा लेती निदेशालय की टीम। संवाद
खान सुरक्षा निदेशालय की टीम ने सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। खान सुरक्षा निदेशालय गाजियाबाद की टीम ने रेणुका क्षेत्र से जुड़ी दो चूना पत्थर की खानों का निरीक्षण किया।

टीम ने 34वें खान सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत खदानों में सुरक्षा मापदंडों को परखते हुए खानों पर बरते जा रहे सुरक्षा उपाय, नियमों व उपकरणों की जांच भी की। इस दौरान भूतमंडी लाइम स्टोन माइन, बड़वाना लाइम स्टोन माइन का निरीक्षण किया गया।
कन्वीनर सुचित कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम में डीके सिन्हा व एस भूषण भी शामिल रहे। इस मौके पर सुचित कुमार ने कहा कि खानों पर कामगारों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। खान सुरक्षा सप्ताहों के आयोजन से पिछले तीन दशकों में खदानों पर दुर्घटनाओं के ग्राफ में भारी कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्घटना को जड़ से खत्म करना निदेशालय की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने खनन व्यवसायियों का आह्वान किया कि उपखनिजों का दोहन करते समय वैज्ञानिक तौर तरीकों के साथ-साथ सुरक्षा के मापदंडों का भी पूरा ध्यान रखें। खानों में सुरक्षा उपायों व प्रबंधों की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कामगारों को सुरक्षा नियमों को अपनाने की शपथ भी दिलाई। साथ ही सुरक्षा नियम व उपकरण अपनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने करके सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर खान मलिक व कामगार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed