फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nati king luldeep sharma sing rohru jana meri aamiye and others song and win the heart of people in sirgul devta culture night in rajgargh

‘रोहडू जाना मेरी आमिये...’, नाटी पर खूब झूमे दर्शक

Sun, 17 Apr 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
nati king luldeep sharma sing  rohru jana meri aamiye and others song and win the heart of  people in sirgul devta culture night in rajgargh
राजगढ़ में शिरगुल देवता बैसाखी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते नाटी किंग कुलदीप शर - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में नॉटी किंग कुलदीप शर्मा ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने इस मेले को मुख्यमंत्री के माध्यम से राज्य स्तरीय दर्जा दिलाए जाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की खूब भरमार रही जिस वजह से नॉटी किंग कुलदीप शर्मा को भरपूर समय नहीं मिल पाया लेकिन जितना समय मिला उन्होंने अपनी प्रस्तुति से खूब समां बांधा।
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा ने देखना माई छोरा..., रुमतिये..., शिल्पा रानिये..., रोहडू जाना मेरी आमिये..., एसी मुन्जरे जोगी जवाना..., मुंगड़ी जोगे न रोही कानो..., जैसी नाटियों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का नाचने पर विवश कर दिया। इसके अलावा मोनिका, दरोगा जी इन्हा छोरुआ जो लो समझाई..., पहाड़ी बंदे.., आदणि नाटियों पर खूब दाद पाई। वाइस ऑफ हिमालया हिमांशी तंवर, दीपक चौहान, रीना ठाकुर आदि कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हिमांशी तंवर ने यार मेरा तितलिया वरगा..., बचपन का प्यार मेरा..., झलक दिखला जा..., दिल ले गई कुड़ी..., जैसे कई गीत पेश किए। रीना ठाकुर ने ठंडे पानी आगे मोजनु देशा रे..., बुरा नी मानना मेरी बातो रा..., से खूब समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक गायक दीपक चौहान ने श्री गणेशा.., साहिबा री बीबीए..., तेरी शांगरी..., इन्हा छोरुआ जो लिया समझाया..., जैसे गीत पेश किए। देवेंद्र ठाकुर ने माला रे माला..., नई आईन्दे..., आदि नाटियां प्रस्तुत कीं। इसके अलावा राजगढ़ के कलाकार हिमाचल आईडियल सुदर्शन दीवाना ने भी अपनी दमदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष व एसडीएम यादविंद्र पाल, डीएसपी भीष्म ठाकुर और तहसीलदार कपिल तोमर सहित गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed