फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Nahan police challans 24 vehicles for violating traffic rules

नाहन में यातायात पुलिस ने दो दर्जन वाहनों के काटे चालान

Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nahan police challans 24 vehicles for violating traffic rules
Nahan police challans 24 vehicles for violating traffic rules
नाहन (सिरमौर)। यातायात पुलिस ने शहर में बेतरतीब खड़े वाहनों पर शिकंजा कसा। यातायात पुलिस प्रभारी रामलाल चोपड़ा की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने शहर के महलात और एसएफडीए हाल के निकट क्षेत्र में अवैध पार्क किए वाहनों के चालान काटे। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के मकसद से पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

ष्बता दें पुलिस प्रशासन ने शहर में यातायात सुचारु रखने के मकसद से खुली सड़क के किनारे पर पीली लाइन लगाकर लोगों को वाहन पार्क करने की सुविधा भी दी है। लेकिन, कुछ लोग येलो लाइन से बाहर ही वाहन पार्क खड़े करके चले जाते हैं। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है।
विज्ञापन

ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों को सबक सिखाने के मकसद से वीरवार को यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने शहर के व्यस्त इलाके महलात और एसएफडीए हाल के निकट टीम के साथ दौरा किया। इस दौरान बेतरतीब खड़े वाहनों के जमकर चालान काटे। उन्होंने यहां दोपहिया और चोपहिया वाहनों के करीब 24 चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, कई वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा। यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने शहर वासियों से वाहनों को पार्किंग जोन में खड़े करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रहे इसके लिए लोगों को भी अपनी जिम्मेवारी समझनी चाहिए। उन्होंने शहरवासियों से वाहनों में अपना मोबाइल नंबर भी लिखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed