फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   multi task appointment issues

Sirmour News: जलशक्ति विभाग की मल्टी टास्क भर्ती में भाई-भतीजावाद के आरोप, जांच मांगी

Sat, 31 Oct 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
multi task appointment issues
भाजपा युवा मोर्चा के जिला सिरमौर अध्यक्ष अरुण चौहान नाहन में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए।
जलशक्ति विभाग की मल्टी टास्क भर्ती में भाई-भतीजावाद के आरोप, जांच मांगी
विज्ञापन

-कहा 800 युवाओं से किया आवेदन बुलाया सिर्फ 120 को, करवा चौथ पर छुट्टी के बावजूद भर्ती प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भाजपा युवा मोर्चा के जिला सिरमौर अध्यक्ष अरुण चौहान ने शिलाई जलशक्ति विभाग की मल्टी टास्क भर्ती प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। नाहन में पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के इशारे पर भर्ती में चहेतों को लाभ पहुंचाया गया।
उन्होंने कहा कि करीब 800 आवेदकों में से केवल 120 को बुलाया गया। अधिकांश को कॉल लेटर नहीं भेजे गए, जबकि कुछ को फोन कर बुलाया गया। चयनित 30 से 40 अभ्यर्थियों के एक ही शिक्षण संस्थान से होने और 90 से 92 प्रतिशत अंक होने की भी जांच मांगी। उन्होंने करवा चौथ के सरकारी अवकाश के दिन भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब बुलाने ही 120 युवा थे तो अन्यों से आवेदन लेकर उनका समय और धन क्यों बर्बाद किया। इसको लेकर पहले कोई नोटिफिकेशन भी जारी नहीं की गई।
विज्ञापन

अरुण चौहान ने शिलाई में मंत्री के इशारे पर अवैध खनन होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई मांगी। उन्होंने पांच साल पहले शिलाई बीडीओ कार्यालय से उठाई गई फाइलों पर चार साल की कांग्रेस सरकार में हुई कार्रवाई का जवाब भी मांगा। साथ ही रिक्त सरकारी पदों और पांच लाख युवाओं को रोजगार देने के वादे पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि एक साल बाद प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी और युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में जिला प्रवक्ता अरविंद शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विपिन सिंह और युवा मोर्चा सदस्य बंटी ठाकुर मौजूद रहे।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed