फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Mother and son arrested with eight grams of smack and Rs 63 thousand in cash

Sirmour News: आठ ग्राम स्मैक और 63 हजार नकदी के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mother and son arrested with eight grams of smack and Rs 63 thousand in cash
पांवटा पुलिस ने वार्ड-10 में गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पांवटा ने देवीनगर वार्ड-10 में स्मैक और नगदी के साथ आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांवटा साहिब थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर परिषद के वार्ड-10 के कृपाल शिला गुरुद्वारा से पास एक महिला और उसका बेटा अक्षय अपने घर में स्मैक-चिट्टा बेचने का अवैध कारोबार करते हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारा। दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के पास से 8 ग्राम स्मैक तथा 63,000 रुपये नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि आरोपी मां-बेटे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पांवटा थाना जांच टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की भागिदारी बढ़ा रही चिंता
पुलिस ने सिरमौर जिला में कुछ समय से नशे के कारोबार में संलिप्त कई महिलाओं को पकड़ा है। इसके बाद लोगों में चिंता भी बढ़ रही है। एक तरफ कई पंचायतों में महिलाओं ने नशे के खिलाफ मोर्चा भी खोला है तो दूसरी तरफ महिलाओं की गिरफ्तारी से चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed