फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Mother and daughter accused of fleeing with jewelry right after marriage alliance was finalized.

Sirmour News: रिश्ता तय होते ही मां-बेटी पर आभूषण लेकर फरार होने का आरोप

Sat, 22 Aug 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter accused of fleeing with jewelry right after marriage alliance was finalized.
दिल्ली के परिवार ने 2.20 लाख के सोने-हीरे के गहने ले जाने की दी शिकायत, मामला संगड़ाह थाने भेजा
विज्ञापन

बिचौलिये को भी 31 हजार रुपये देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/हरिपुरधार (सिरमौर)। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी से एक दिन पहले युवती और उसकी मां पर लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गई है। इस संबंध में दिल्ली निवासी परिवार ने पुलिस में शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोने और हीरे के आभूषण करीब 2.20 लाख रुपये के हैं।
पीड़ित ने इसकी नाहन पुलिस को शिकायत दी है। हालांकि मामला हरिपुरधार क्षेत्र का होने के चलते इसे कार्रवाई के लिए पुलिस संगड़ाह थाना भेज दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी विपिन वालिया ने बताया कि उनके भाई विशाल वालिया के विवाह के लिए एक व्यक्ति ने संपर्क किया था। 21 अगस्त को अरविंद नामक बिचौलिए से उन्हें लड़की देखने और रिश्ता तय करने के लिए हरिपुरधार बुलाया गया। यहां सुबह करीब 11 बजे गेस्ट हाउस में युवती को देखने के बाद दोनों पक्षों की सहमति से रिश्ता तय हो गया।
विज्ञापन

रिश्ता तय होने के बाद शादी की रस्म के तौर पर शिकायतकर्ता की माता ने युवती को करीब 2.20 लाख रुपये कीमत के आभूषण दिए। इनमें सोने का पेंडेंट, सोने की अंगूठी और हीरे की ईयर-रिंग्स शामिल थीं। इसके अलावा रिश्ता करवाने वाले बिचौलिए को 31 हजार रुपये नकद देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्ता तय होने के बाद अगले दिन 22 अगस्त को शादी होनी थी। इसके चलते युवती, उसकी मां और बिचौलिया परिवार के साथ दिल्ली जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान युवती और उसकी मां ने नाहन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत युवती के चाचा से मिलने की बात कही।

आरोप है कि मां-बेटी नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचीं, लेकिन इसके बाद दोनों नहीं लौटीं और अपने साथ आभूषण लेकर चली गईं।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मामला हरिपुरधार क्षेत्र से संबंधित है, इसलिए कार्रवाई के लिए शिकायत संगड़ाह पुलिस थाना भेजी गई है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच करेगी। जांच में युवती, उसकी मां और बिचौलिए की भूमिका के साथ कथित तौर पर दिए आभूषणों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed