फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   meeting of pensionors

Sirmour News: नगर परिषद की कर्मचारियों पर मेहरबानी, पेंशनरों की अनदेखी

Thu, 02 Nov 2023 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
meeting of pensionors
छठे वेतन आयोग की किस्त और एरियर न देने पर भड़के पेंशनर
विज्ञापन

बैठक में तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते समेत एरियर देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की अनदेखी की है। आरोप है कि नगर परिषद अपने पेंशनरों को न तो छठे वेतन आयोग का लाभ दे रही है और न ही महंगाई भत्ता जारी कर रही है। इससे पेंशनरों में भारी रोष है।
इस मुद्दे को लेकर हिमाचल म्युनिसिपल काउंसिल पेंशनर एवं एंप्लाइज संघ की बैठक नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान रोशन लाल ने की। बैठक में छठे वेतन आयोग की किस्त, एरियर और महंगाई भत्ता न देने का मुद्दा गरमाया रहा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान रोशन लाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2016 में छठे वेतन आयोग की घोषणा की थी, लेकिन प्रदेश मुख्यमंत्री ने एक जनवरी 2022 से संशोधित राहत पेंशन की किस्त और एरियर देने की घोषणा की। इसके बाद नगर परिषद नाहन ने अपने कर्मचारियों को एक मार्च 2022 में वेतन के साथ 2016 से देय एरियर दिया, लेकिन 2016 से पहले और बाद में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसके लाभ से वंचित रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री और शहरी विकास खंड शिमला के निदेशक से इस मामले की जांच करके पेंशनरों को 2016 की किस्त और एरियर दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महासचिव जय गोपाल ने 2022 में सरकार की ओर से दिए तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते का मुद्दा उठाया। जय गोपाल ने कहा कि नगर परिषद ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता भी अपने कर्मचारियों को दे दिया है, लेकिन पेंशनरों को इसके लाभ से वंचित रखा है, जो सही नहीं है। बैठक में मौजूद सभी पेंशनरों से उनके देय लाभ का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed