फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Massive fire in Kala-Amb's carton industry; losses estimated in the crores.

Sirmour News: कालाअंब के कार्टन उद्योग में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान का अनुमान

Thu, 02 Jul 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 02 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Massive fire in Kala-Amb's carton industry; losses estimated in the crores.
कालाअंब में भीषण आग के कारण उद्योग से उठता धुआं। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान स्थित गत्ते के डिब्बे (कार्टन) बनाने वाले एक उद्योग में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे उद्योग को अपनी चपेट में ले लिया। एहतियात के तौर पर आसपास के उद्योगों को खाली करवाकर काम बंद करा दिया गया, ताकि आग अन्य इकाइयों तक न फैल सके।
उद्योग में भारी मात्रा में कच्चा, तैयार माल और मशीनरी थी, जो आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गई। उद्योग के भवन को भी भारी क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलने पर कालाअंब अग्निशमन चौकी से दो वाहन, नाहन से दो और हरियाणा के नारायणगढ़ से विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और राहत कार्य में सहयोग किया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान का अंतिम आकलन भी आग पूरी तरह बुझने और जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा। अग्निशमन चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि अभी नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। उधर, उद्योग के संचालक अनिरुद्ध अग्रवाल और लघु उद्योग भारती फार्मा विंग के अध्यक्ष संजय सिंगला ने बताया कि आग से उद्योग को करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने कहा कि समय रहते आसपास के उद्योगों से भी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed