फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   masjid haripur commeti election

Sirmour News: मस्जिद हरिपुर कमेटी के चुनाव की बात को इंतेजामिया कमेटी मस्जिद हरिपुर ने नकारा

Mon, 28 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
masjid haripur commeti election
नाहन में आयोजित बैठक में लोगों को संबो​धित करते इंतेजामिया कमेटी म​स्जिद मोहल्ला हरिपुर कमेटी क
सचित्र---(बड़ा मुद्दा है, लीड भी हो सकती है, दोनों फोटो लगाएं)
विज्ञापन

चुनाव की बात को इंतेजामिया कमेटी मस्जिद हरिपुर ने नकारा
चंद रोज पहले अंजुमन इस्लामिया के प्रधान ने प्रधान और उपप्रधान के लिए मांगे थे आवेदन
लोगों में फूटा आक्रोश और बुलाई आपात बैठक, बोले- अवैध गतिविधि पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सरमौर)। इंतेजामिया कमेटी मस्जिद मोहल्ला हरिपुर ने मस्जिद हरिपुर कमेटी के चुनाव की बात को सिरे से नकार दिया है। कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि मस्जिद हरिपुर की इंतेजामिया कमेटी पूर्ण रूप से वैध, अधिकृत और जन-निर्वाचित है। यदि मस्जिद के नाम से कोई भी अवैध गतिविधि या फर्जी चुनाव की कोशिश की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सनद् रहे कि चंद रोज पहले अंजुमन इस्लामिया के प्रधान गुल मुनव्वर उर्फ बॉबी अहमद ने प्रेस बयान जारी करके मस्जिद हरिपुर कमेटी में प्रधान और उपप्रधान के पद खाली होने की बात कहकर, लोगों से अपने आवेदन अंजुमन इस्लामिया नाहन के पास जमा करवाने की बात कही थी।
विज्ञापन

अंजुमन इस्लामिया नाहन के प्रधान के इस बयान के बाद स्थानीय लोगों में रोष पैदा हो गया है। इस मसले को लेकर इंतेजामिया कमेटी मस्जिद हरिपुर नाहन ने शाही मिष्ठान भंडार नाहन में आपात बैठक बुलाई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष शाकिर खान ने की। बैठक में वक्ताओं ने दो टूक शब्दों में अंजुमन इस्लामिया के प्रधान गुल मुनव्वर उर्फ बॉबी अहमद के चुनाव को लेकर कही जा रही बात को अफवाह करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान शाकिर खान ने कहा कि मस्जिद मोहल्ला हरिपुर की इंतेजामिया कमेटी मस्जिद के संविधान, नियमों और परंपराओं के अनुसार विधिवत गठित एक स्वतंत्र और अधिकृत समिति है। यह कमेटी 18 जुलाई 2024 को हरिपुर मोहल्ला के लोगों की मौजूदगी में लोकतांत्रिक ढंग से गठित की गई है और पिछले एक साल से संतोषजनक कार्य कर रही है। मोहल्ला हरिपुर की जनता कमेटी के साथ एकजुटता से खड़ी है।
उन्होंने कहा कि गुल मुनव्वर 2016 से 2024 तक मस्जिद हरिपुर कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं और यहां पर वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया था। नई कमेटी ने उनसे उनके 9 साल के कार्यकाल का पूरा लेखा जोखा, बही खाते, रसीद बुक, बैंक विवरण की मांग की है जो अभी तक नहीं दी गई है।
उन्होंने कहा कि अंजुमन इस्लामिया को चुनाव करने की कोई शक्ति नहीं है। मस्जिद हरिपुर को तामीर हुए 55 साल हो चुके हैं, इस अवधि में अंजुमन इस्लामिया ने कभी भी मस्जिद की तामीर व रख रखाव में कोई सहयोग नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि गुल मुनव्वर द्वारा चुनाव को लेकर फैलाई जा रही अफवाह अस्वीकार्य है। मस्जिद के नाम पर कोई भी अवैध गतिविधि या फर्जी चुनाव की कोशिश की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वक्ताओं ने गुल मुनव्वर से अपने 9 साल का लेखा जोखा पूरे दस्तावेजों के साथ कमेटी को सौंपे जाने की भी मांग की।

बैठक में उपाध्यक्ष इस्लाम अली, महासचिव सरफराज इकबाल, कोषाध्यक्ष मोमिन, उपकोषाध्यक्ष आरिश समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
----संवाद
--अंजुमन इस्लामिया नाहन के संविधान के अंतर्गत शहर की सभी मस्जिदें आती हैं। अंजुमन इस्लामिया कमेटी को ही मस्जिद कमेटी के प्रधान नियुक्त करने का अधिकार है। इसी के चलते मस्जिद मोहल्ला हरिपुर नाहन में रिक्त चल रहे प्रधान व उपप्रधान पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो लोग शोर शराबा कर रहे हैं वह ये लोग हैं जो मुझसे अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में हार गए थे। अंजुमन इस्लामिया के संविधान के मुताबिक हरिपुर मस्जिद कमेटी में कोई भी प्रधान नियुक्त नहीं है। इसे लेकर चुनाव करवाए जा रहे हैं। जो भी प्रधान व उपप्रधान बनना चाहता है वह तय तिथि तक अंजुमन इस्लामिया के कार्यालय में आकर अपना आवेदन दे सकता है।

---गुल मुन्नवर उर्फ बॉबी अहमद, प्रधान अंजुमन इस्लामिया नाहन।

----संवाद

नाहन में आयोजित बैठक में लोगों को संबोधित करते इंतेजामिया कमेटी मस्जिद मोहल्ला हरिपुर कमेटी क

नाहन में आयोजित बैठक में लोगों को संबोधित करते इंतेजामिया कमेटी मस्जिद मोहल्ला हरिपुर कमेटी क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed