{"_id":"5fac1d7c8ebc3e9bca1b0670","slug":"market-nahan-news-sml351262224","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में लोग भूल गए सामाजिक दूरी के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में लोग भूल गए सामाजिक दूरी के नियम
विज्ञापन
नाहन के बाजार में त्योहारी सीजन पर उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा होने के बावजूद लोग इससे बचने के लिए अपनाए जाने वाले नियमों को भूल रहे हैं। धनतेरस और दिवाली से पूर्व बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़ इसी ओर इशारा कर रही है। भारी भीड़ के बीच सामाजिक दूरी के नियमों की अनुपालना के कोई प्रबंध नहीं है। दो गज की दूरी के नियम धराशाही हो रहे हैं। वहीं, कई लोग मास्क नहीं पहन रहे। कुछ लोग मास्क सही तरीके से नहीं पहन रहे।
नाहन शहर में धनतेरस और दिवाली से पूर्व खरीदारी ने जोर पकड़ लिया है। दिवाली और धनतेरस पर विभिन्न सामान खरीदने के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं जिससे बाजार में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भीड़ के बीच कोरोना संक्रमण का भी खतरा बढ़ गया है।
बुधवार को नाहन शहर के बड़ाचौक, छोटाचौक, बड़ा चौक से गुन्नूघाटी की ओर जाने वाले बाजार में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। हालांकि, लोगों ने मास्क पहन रखे हैं लेकिन कुछ ने नाक में मास्क नहीं लगाया है तो कुछ मास्क को ठोडी पर लटकाकर घूमते हुए देखे गए।
विज्ञापन
उधर, सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि कोरोना वायरस का संकट अभी टला नहीं है। जब तक दवाई नहीं आती तब तक हमें पूरी सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करना चाहिए। यदि जाना जरूरी है तो मास्क को अच्छी तरह से पहनकर ही बाहर निकलें ताकि संक्रमण फैलने की कोई आशंका न रहे।