फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Market in full swing during relaxation in curfew in Sirmaur Bazaars

कर्फ्यू ढील के वक्त बढ़ी रौनक, नियम तोड़ने पर ठोका जुर्माना

Thu, 07 May 2020 08:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Market in full swing during relaxation in curfew  in Sirmaur Bazaars
नाहन (सिरमौर)। लॉकडाउन के तीसरे चरण में मिली रियायत के बाद बाजारों में रौनक बढ़ गई है। गाड़ियों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही लोग भी खरीदारी के लिए बाजारों में काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। तंग गलियों में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। जहां सोशल डिस्टेंस के नियम टूटते हुए भी देखे गए।
विज्ञापन

नाहन, पांवटा साहिब और राजगढ़ शहरी क्षेत्र में प्रशासन ने हरे और लाल रंग का फार्मूला अपनाकर दुकानें खोलने के आदेश दिए हैं। सोशल डिस्टेंस के नियम तोड़ने पर आज पुलिस ने कुछ लोगों के चालान भी किए। नाहन शहर में दो दुकानदारों पर सोशल डिस्टेंस के नियमों की अनदेखी करने पर जुर्माना लगाया गया, जबकि मास्क पहनकर नहीं आने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा।
विज्ञापन

नाहन शहर में अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे गोले लगाकर सोशल डिस्टेंस बनाई है। कई दुकानदारों ने दुकान में साफ लिख दिया है कि मास्क नहीं तो सामान भी नहीं। लॉकडाउन के तीसरे चरण के दौरान सरकार की ओर से कर्फ्यू में दी गई ढील से राजगढ़, सराहां, यशवंतनगर, नाहन, पांवटा साहिब, कालाअंब और अन्य इलाकों में बुधवार को काफी चहल-पहल देखने को मिली। बुधवार को लाल चिह्न वाली दुकानें खोली गई। प्रशासन के आदेशानुसार सोम, बुध, शुक्रवार को लाल और मंगल, वीरवार और शनिवार को हरे रंग से चिह्नित दुकानों को खोलने के लिए प्रशासन की ओर से एक बेहतरीन फार्मूला अपनाया गया है, ताकि लोग सामान भी खरीद सकें और सामाजिक दूरी भी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से पूरे शहर में लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वीरवार को नाहन में खरीदारी को काफी संख्या में लोग उमड़े। कुछ दुकानों में सोशल डिस्टेंस के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए थे, जिनके पुलिस ने चालान किए। वीरवार को शहर में दो दुकानों के चालान हुए, जबकि बिना मास्क आने वालों पर भी शिकंजा कसा गया। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक मास्क नहीं पहनने पर 81 के चालान हुए हैं, जबकि दुकानों में सोशल डिस्टेंस के नियम तोड़ने पर 12 दुकानदारों पर जुर्माना ठोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed