{"_id":"62c477f4bb44427abd72e2c0","slug":"many-development-works-in-sirmaur-district-stoped-due-to-jila-parisad-employees-strkie-nahan-news-sml4143041197","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास खंड नाहन की 35 पंचायतों में रुके करोड़ों के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास खंड नाहन की 35 पंचायतों में रुके करोड़ों के काम
विज्ञापन
पांवटा साहिब में हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कैडर पंचायत कर्मी। संवाद
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। पंचायतों में कार्यरत जिला परिषद कैडर अधिकारी और कर्मियों के हड़ताल पर जाने से करोड़ों के विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। विकास खंड नाहन की 35 पंचायतों में अकेले मनरेगा में ही दो से तीन करोड़ के काम प्रभावित हो गए हैं। इसके अलावा पंचायतों में कोरम पूरा नहीं हो पाया है।
नए प्रस्ताव पारित नहीं हो पा रहे हैं। नई शेल्फें नहीं डल पाई हैं। पंचायतों में चल रहे कार्यों की गति रुक गई है। तकनीकी कर्मचारी भी हड़ताल पर डटने से विभिन्न विकास कार्यों की एमबी नहीं हो पा रही है। इसके साथ साथ पंचायतों में कामकाज के सिलसिले में पहुंच रहे ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों समेत परिवार रजिस्टर की नकल आदि के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। मंगलवार को भी कई कर्मचारी बीडीओ कार्यालय नाहन में हड़ताल पर डटे रहे।
बीडीओ राजेश तोमर ने बताया कि विकास खंड की 35 पंचायतों में करोड़ों के कामकाज ठप पड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि हड़ताल का पंचायतों के विकास कार्यों पर भारी असर पड़ा है।
विज्ञापन
..........
नौवें दिन भी जारी रही हड़ताल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विकासखंड पांवटा साहिब के जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी महासंघ की कलम छोड़ हड़ताल मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रही। पंचायतीराज ग्रामीण विकास विभाग में विलय करने की एक सूत्रीय मांग को लेकर संघर्ष किया जा रहा है।
खंड विकास अधिकारी पांवटा साहिब परिसर के बाहर कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। पांवटा की 55 पंचायतों के विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। पांवटा इकाई के अध्यक्ष विनोद ठाकुर, जयपाल शर्मा व कनिष्ठ अभियंता दलीप शर्मा का कहना है कि दो दशकों से जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है।
जिला परिषद कर्मचारी संघ लंबे समय से पंचायतीराज ग्रामीण विकास विभाग में विलय करने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई भी सुनवाई अब तक नहीं हो सकी है। मजबूरन कलम छोड़ हड़ताल पर है।
...

बीडीओ कार्यालय नाहन में काम छोड़ो हड़ताल पर बैठे पंचायत कर्मी। संवाद- फोटो : NAHAN