{"_id":"6a90461da064e9858c08a3a1","slug":"man-rescued-from-river-nahan-news-c-177-1-nhn1001-187277-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जलाल नदी में तेज बहाव के बीच फंसा व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जलाल नदी में तेज बहाव के बीच फंसा व्यक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय लोगों और एनडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। जलाल नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से गवाड़ा निवासी बाबू राम फंस गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन व्यक्ति को नहीं निकाला जा सका। इसके बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। लोगों व एनडीआरएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर बाबू राम को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। प्रशासन के अनुसार बाबू राम नदी पार करने के दौरान अचानक बढ़े जल प्रवाह के बीच फंस गया। इसके बाद लोगों ने प्रशासन को सूचित किया। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि समय पर राहत एवं बचाव अभियान चलाकर व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में नदी-नालों और खड्डों के आसपास जाने से बचें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।