फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   man make sucide in puruwala

Sirmour News: फंदा लगा कर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Mon, 11 Sep 2023 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
man make sucide in puruwala
फंदा लगा कर व्यक्ति ने की आत्महत्या
विज्ञापन

पट्टी नत्था सिंह गांव में घटना, पुलिस छानबीन शुरू
पुरुवाला थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पुरुवाला थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले ग्राम
पट्टी नत्था सिंह में एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की
जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुरुवाला थाना में पट्टीनत्था सिंह निवासी गुरनाम
सिंह ने सूचना दी। इसके बाद मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह की टीम मौके पर
पहुंची। मौके पर कृतपाल सिंह उर्फ सन्नी गांव पट्टीनत्था सिंह स्थित मकान
के आगे टीन शेड में लटका हुआ मिला। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से
पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने जांच टीम
को बताया कि कृतपाल नशे का आदी हो चुका था। इस मामले में किसी तरह का कोई संदेह नहीं है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि
की है।
...


कुंजा मतरालियों में 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब के कुंजा मतरालियों में 25 वर्षीय
युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को
कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस सहायता कक्ष रामपुर घाट पर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने
आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षी इंद्रजीत सिंह की टीम
मौके पर पहुंची। मौके पर पता चला कि विनय
कुंजा मतरालियों में किराये के कमरे में रहता था। पिछली रात विनय ने
ज्यादा शराब का सेवन करके कमरा के अंदर से कुंडी लगाकर पंखे से फंदा लगा
कर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पुलिस को मृतक के शरीर पर कोई चोट
के निशान नहीं मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप
दिया। डीएसपी पांवटा साहिब ने मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed