फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mahila divas in dadhahu college

Sirmour News: ददाहू कॉलेज में लैंगिक समानता पर छात्राओं को किया जागरूक

Sun, 08 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
mahila divas in dadhahu college
डिग्री कॉलेज ददाहू में छात्राओं को सम्मानित करते नवयुवक मंडल तिरमली दयाड के पदाधिकारी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन


नवयुवक मंडल तिरमली दयाड ने आयोजित किया कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवयुवक मंडल तिरमली दयाड के सौजन्य से डिग्री कॉलेज ददाहू में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता के प्रति महिलाओं व किशोरियों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रो. दिनेश कुमार ने समाज में महिलाओं की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। छात्राओं ने भी महिला सशक्तीकरण विषय पर अपने विचार प्रकट किए।


एनएसएस के स्वयंसेवकों ने लैंगिक समानता व महिलाओं के लिए सुरक्षित और सहायक वातावरण बनाने के महत्व पर जोर दिया। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाएं परिवार, समुदाय और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह महिलाओं के लिए गरिमा, समानता और अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करें। इस मौके पर एनएसएस के स्वयंसेवियों सहित नवयुवक मंडल के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed