{"_id":"67af4caf54192302eb0b7827","slug":"maarpeet-in-chudan-village-nahan-news-c-177-1-nhn1003-143506-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चूड़न गांव में दो व्यक्तियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चूड़न गांव में दो व्यक्तियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को पीटा
विज्ञापन
चूड़न गांव में दो व्यक्तियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को पीटा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। नाहन विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत पालियों के गांव चूड़न में एक व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया है। कालाअंब पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गांव चूड़न के पीड़ित राजिंद्र कुमार पुत्र रघुनंदन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वीरवार रात करीब डेढ़ बजे गांव के दो व्यक्तियों ने उसके घर में घुस कर हमला किया।
इस दौरान बीच बचाव करने आए पड़ोसियों को भी आरोपियों ने मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने बताया कि उसे और उसके परिवार को आरोपियों से जान माल का खतरा है। लिहाजा, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। झगड़े की वजह का पता लगाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।