फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   lpg shortage in sirmaur people facing problem

Sirmour News: सिरमौर जिले में पैदा हुआ रसोई गैस का संकट

Wed, 20 Sep 2023 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
lpg shortage in sirmaur people facing problem
राजगढ़ में खाली सिलिंडर लेकर गैस का इंतजार करते ग्रामीण। संवाद
सिरमौर जिले में पैदा हुआ रसोई गैस का संकट
विज्ञापन


मांग के मुताबिक नहीं मिल रही सप्लाई, लोग खफा

राजगढ़ में खाली सिलिंडर लेकर बैठे रहे उपभोक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस का संकट पैदा हो गया है। सूबे के अन्य हिस्सों में भी गैस की किल्लत शुरू हो गई है। लिहाजा, लोगों को समय पर सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

पिछले कई दिनों से ये स्थिति बनी हुई है। लोग निर्धारित तिथि पर सड़कों के किनारे खाली सिलिंडर लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन दिनभर गाड़ी का इंतजार करने के बाद भी गैस से भरा सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


जिला सिरमौर के नाहन क्षेत्र समेत राजगढ़ और हरिपुरधार इलाकों में स्थिति काफी खराब हो गई है। पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की आपूर्ति नियमित न होने से अब मांग काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। कहीं न कहीं ये समस्या ट्रांसपोर्टरों से भी जुड़ी बताई जा रही है। लिहाजा, इस समय मांग को पूरा करना चुनौती भरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में इस समय बैकलॉग भी काफी बढ़ गया है। नाहन में ग्रामीण व शहरी दो गैस एजेंसियां चल रही हैं। इसके अलावा हरिपुरधार और राजगढ़ में भी निगम की एजेंसियां हैं। इन सभी में नियमित तरीके से लोड़ की आपूर्ति नहीं हो रही है।

नाहन एजेंसियों के लिए पंजाब के नाभा प्लांट जबकि जिले के अन्य हिस्सों में बद्दी से आपूर्ति हो रही है। बता दें कि गाड़ी के एक लोड़ में 360 सिलिंडरों की आपूर्ति होती है। बैकलॉग भी अभी पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में हजारों लोग गैस किल्लत का सामना कर रहे हैं।

राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हुसन कश्यप ने बताया कि गैस का संकट चल रहा है। मांग काफी बढ़ गई है। उसके मुताबिक आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस बारे में आईओसी को भी लिखा गया है।


उधर, आईओसी के बिक्री प्रबंधक मदन कुमार ने बताया कि प्रबंधन आपूर्ति को नियमित बनाने में दिन-रात जुटा है। पहले सड़कें बंद होने से दिक्कतें आ रहीं थीं। प्लांट में कोई दिक्कत नहीं है। जल्द आपूर्ति को सुचारू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed