फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Lord Parshuram Jayanti preprations starts, meeting held at Tehsil office

शोभायात्रा के साथ शुरू होगा परशुराम जयंती समारोह

Fri, 29 Apr 2022 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram Jayanti preprations starts, meeting held at Tehsil office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। भगवान परशुराम की जन्मभूमि रेणुकाजी तीर्थ में परशुराम जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। जयंती की पूर्व संध्या पर दो मई को ददाहू के तहसील प्रांगण से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान महिला मंडल ददाहू की ओर से डांडिया नृत्य मुख्य आकर्षण रहेगा।
परशुराम जयंती समारोह के सफल आयोजन को लेकर वीरवार को तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भगवान परशुराम जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही इस समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लेने की क्षेत्र के लोगों से अपील की गई। देव शोभायात्रा तहसील प्रांगण से शुरू होकर सांझ ढलने से पूर्व रेणुकाजी तीर्थ के मंदिर परिसर में प्रवेश करेगी। इस दौरान ददाहू बाजार में दो स्थानों पर देवताओं को विश्राम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

यहां युवक मंडल और व्यापारियों की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शरबत, चाय, पकौड़े, हलवा और कढ़ी-चावल आदि की छबीलें लगाई जाएंगी। शोभा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। तहसीलदार चेतन चौहान ने बताया कि भगवान परशुराम के प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर जामू और कटाहा के देवताओं को निमंत्रण भेज दिए गए हैं। शोभायात्रा में केवल दो देवता ही शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले ददाहू पहुंचने पर देवताओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। बैंड-बाजा और लोक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच शोभा यात्रा का आगाज किया जाएगा। इस अवसर पर रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ दीपराम शर्मा, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, व्यापार मंडल प्रधान कुलभूषण गोयल, महिला मंडल प्रधान नीलम अग्रवाल, ऋषि लाल और माता राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed